माही नदी से निकलने वाले अतिरिक्त पानी का राजस्थान में उपयोग लेने पर वार्ता

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति और डॉ. डी एस कोठारी संस्थान मासिक प्रौधोगिकी व्याख्यान माला मे माही नदी से निकलने वाले अतिरिक्त पानी का राजस्थान में उपयोग लेने पर वार्ता हुई |

विज्ञान समिति और डॉ. डी एस कोठारी संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मासिक प्रौधोगिकी व्याख्यान माला में मुख्य वार्ताकार सिंचाई विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता इंजी आर के चतुर ने बांसवाड़ा स्थित माही नदी से निकलने वाले अतिरिक्त पानी का राजस्थान के लिए उपयोग पर विस्तृत व्याख्यान दिया। अपने उद्बोधन में ई चतुर ने बताया कि गुजरात 15 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद 70 प्रतिशत माही नदी के पानी का उपयोग कर रहा है। उन्होंने अपने प्रपोजल के माध्यम से यह भी बताया कि किस प्रकार राजस्थान के विभिन्न बांधों को नदियों के माध्यम से आपस में जोड़कर हमारा राज्य इस अतिरिक्त पानी का सही उपयोग कर सकता है। 

उदाहरण के तौर पर उन्होंने बताया कि माही से जाखम,  जाखम से जयसमन्द,  जयसमन्द से उदय सागर, उदय सागर से आगे वल्लभनगर मावली, राजसमन्द आदि जिलों के सभी जलाशयों एवं बांधों को भरा जा सकता है | जिससे पानी की उपलब्धता उदयपुर संभाग में वर्ष पर्यंत बनी रह सकती है जो चोमुखी विकास लाने मे  सहायक होगी| 

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वार्ताकार का स्वागत अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलप्रमुख डॉ. के एल कोठारी ने की,  कोठारी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र सिंह पोखरणा ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। संचालन कोठारी संस्थान के महासचिव इंजी. एम पी जैन ने किया। डॉ. के पी तलेसरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वार्ता में डॉ. के एल तोतावत, डॉ. बी एल चावत, वर्द्धमान मेहता, शांति लाल भंडारी, डॉ. अनिल भटनागर, इंजी. यशवंत बोल्या, डॉ. सुजान सिंह, डॉ. नरेश शर्मा, इंजी. अशोक जैन, इंजी. बी एल गर्ग, डॉ. आर के गर्ग, डॉ. आर के दशोरा, इंजी. एस सी के वैद, रेणु भण्डारी सहित गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments