श्री राम पशु पक्षी गौ सेवा संस्थान ने निर्जला एकादशी पर किया शरबत का वितरण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) भीषण गर्मी में पानी की कमी से कंठ सूख जाते है। लोगों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से शहर के सैंथल रोड, पुलिया के नीचे बेजुबान सेवा टीम श्रीराम पशु पक्षी गौ सेवा संस्थान, दौसा के तत्वावधान में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर ठंडे शरबत (मिल्क रोज) पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें राहगीरों को लगभग 21 टंकी शरबत का वितरण किया गया।

संस्था के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी में मीठा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की। कार्यक्रम के मुख्य यजमान संरक्षक कालूराम जायसवाल जसोदा वाले थे। उनके द्वारा इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया | साथ ही संस्था से जुड़े सभी साथियों ने तन, मन, धन से इस सेवा कार्य को सम्पूर्ण करवाया।

संस्था के वरिष्ठ संरक्षक घनश्याम जायसवाल ने बताया कि संस्था बेजुबान जीवों के प्रति सेवा कार्य करती है | इसके अतिरिक्त सामाजिक सेवा कार्य भी करती है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, प्रवक्ता कवि कृष्ण कुमार सैनी, पप्पू जायसवाल, गौसेवक राजेश सैनी भांडारेज, कवि दिनेश तूफानी, कवि कैलाश सुमा, मनीष, विष्णु, निहाल, विनीत, अभिषेक, विक्रम सिंह राजपूत, तन्नू राजपुत, शेरसिंह भेड़ी, विश्राम गुर्जर ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments