भाजपा अपने संकल्पों की सिद्धी प्राप्त करने तक पूर्ण प्रतिबद्ध- स्वामी सुमेधानंद

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा के “संकल्प से सिद्धि” अभियान को जिले में सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु शुक्रवार को मोरीजा स्थित करणी वाटिका में आयोजित जयपुर जिला देहात (उत्तर) जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने अथितियों के साथ भारत माता और पंडित दीनदयाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। 

मुख्य वक्ता स्वामी सुमेधानंद ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 'विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल' कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि तक के अंतर्गत आयोजित अभियान भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने पर केंद्रित रहेगा। 

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। जयपुर जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी ने पार्टी द्वारा प्रस्तावित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। 

जिला संयोजक सतवीर यादव, महिला मोर्चा जिला संयोजक ज्योति कंवर, जिला महामंत्री हेमंत निर्मल ने बताया कि 9 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले अभियान के दौरान बूथ स्तर पर कार्यशालाए, चौपाले, डिजिटल प्रतियोगिताये और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष के भ्रमक प्रचार से जनता को जागरूक किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अथितियों का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। 

इस मौक़े पर जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, बांसा मण्डल अध्यक्ष शंकर गगोरिया, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, गोविन्दगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित अनेक पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments