पलसाना एडीसी डॉ.मंजू यादव ने किया एडवांस कमिश्नर कोर्स

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

सीकर (संस्कार सृजन) सीकर जिले के राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में 23 से 27 जून तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी मध्यप्रदेश में आयोजित एडवांस कमिश्नर कोर्स में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना की सहायक जिला कमिश्नर गाइड एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा प्रधानाचार्य मंजू यादव ने कमिश्नर एडवांस कोर्स में सहभागिता कर सीकर जिले का भारत वर्ष में प्रतिनिधित्व किया।


जिला संगठन आयुक्त सीओ गाइड प्रियंका खीचड़ ने बताया की प्रधानाचार्य मंजू यादव के एडवांस कमिश्नर कोर्स उत्तीर्ण करने पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड नीता शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पलसाना शर्मिला आढा,एसीबीईओ इंदुकला महला, सीओ गाइड प्रियंका खीचड़, स्थानीय संघ सचिव पवन कुमार शर्मा, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, स्काउट गाइड संगठन के पदाधिकारीयो, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं तथा बधाई दी। यादव का जयपुर से सीकर आते समय पलसाना एवं सीकर में शानदार स्वागत किया गया।

सीओ गाइड प्रियंका कुमारी खीचड़ ने बताया कि राजस्थान से कुल 47 कमिश्नर एडवांस कोर्स में पचमढ़ी मध्य प्रदेश में भाग लिया, जिसमें सीकर जिले से एक मात्र प्रधानाचार्या मंजू यादव ने सहभागिता कर स्काउट गाइड की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनके प्रशिक्षण प्राप्त करने से जिले व स्थानीय संघ की स्काउट गाइड गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। 

गौरतलब है की प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर एडीसी यादव ने उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर सीकर का नाम रोशन किया। साथ ही प्रधानाचार्य मंजू यादव ने नेशनल स्तर पर सांस्कृतिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments