नाटक चौपड़ में दिखाया हेरिटेज सिटी जयपुर का जीवन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ऑरेंज मून थिएटर कंपनी और कलंदर सोसाइटी की ओर से आयोजित समर थिएटर वर्कशॉप का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर किशोर कलाकारों की ओर से तैयार किए गए नाटक 'चौपड़' का मंचन किया गया। 15 वर्षों से थिएटर एंड एजुकेशन क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं युवा नाट्य निर्देशक अनुरंजन शर्मा के निर्देशन में 27 में से यह समर थिएटर वर्कशॉप शुरू हुई। वर्कशॉप में 15 से 18 साल के 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें निष्ठा, आयुषी, रुद्राक्षी, सिद्धार्थ, अभिनव, कुश, अंजनी, अर्णव, राघव, गरिमा, मनन, विजय, भावेश शामिल रहे। 

अनुरंजन शर्मा ने बताया कि वर्कशॉप के पहले 15 दिन प्रतिभागियों को एक्टिंग, डायरेक्शन, म्यूजिक, वॉइसओवर, साउंड, प्ले डेवलपमेंट सिखाया गया। बच्चों ने इंप्रोवाइजेशन करके चौपड़ नाटक तैयार किया। सभी प्रतिभागी बड़ी चौपड़ पहुंचे और वहां करैक्टर ऑब्जरवेशन किया। इसी के आधार पर नाटक का ताना-बाना बन गया। नाटक में जयपुर चार दिवारी के जीवन, लोगों के सुख-दुख, हेरिटेज सिटी का इतिहास, आम लोगों की हंसी ठिठौली सभी को शामिल किया गया। 

कलंदर सोसाइटी की डायरेक्टर रुचि नरूला ने बताया कि कलंदर युवा कर्मियों को मंच प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। चिन्मय मदान की ऑरेंज मून थिएटर कंपनी की ओर से अनुरंजन शर्मा के निर्देशन में समर थिएटर वर्कशॉप आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया था। यह वर्कशॉप युवाओं को मौका देने की दिशा में कलंदर की एक पहल है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments