इक़बाल सक्का ने सबसे छोटा स्वर्ण निर्मित बोइंग 787 बनाकर दी मृतकों को श्रद्धांजलि

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुर के विश्वविख्यात स्वर्ण शिल्पी एवं 100 से अधिक विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इक़बाल सक्का ने एक बार फिर अपनी कला से मानवता और संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया है। हाल ही में उदयपुर-अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों सहित अन्य मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से डॉ. सक्का ने स्वर्ण से बना विश्व का सबसे छोटा बोइंग 787 विमान तैयार किया है।

इस विमान की खास बात यह है कि इसकी लंबाई मात्र 2 मिलीमीटर है और इसे केवल लेंस की मदद से ही देखा जा सकता है। इसका वजन 100 मिलीग्राम है, और इसे तैयार करने में डॉ. सक्का को तीन दिन का समय लगा। यह अनूठा मॉडल उन्होंने 24 कैरेट शुद्ध सोने से बनाया है।

डॉ. सक्का ने इस स्वर्ण विमान को नीलाम करने के लिए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि इस विमान की नीलामी की जाए और उससे प्राप्त राशि से विमान हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के नाम से एक-एक पेड़ लगाया जाए, ताकि यह न सिर्फ एक श्रद्धांजलि हो, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सार्थक पहल बन सके।

इस पहल के माध्यम से डॉ. सक्का ने यह संदेश दिया है कि कला का उपयोग संवेदना, श्रद्धा और समाजहित के कार्यों में कैसे किया जा सकता है। उनका यह स्वर्ण विमान न केवल तकनीकी कौशल का प्रतीक है, बल्कि यह भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल भी है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments