पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन का आंदोलन 25वें दिन भी जारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान का 'स्वाभिमान बचाओ आंदोलन' लगातार 25वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान संगठन की प्रदेश स्तरीय कूच निकाली गई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक महामंत्री शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के करीब 25 मंत्रियों और नेताओं को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। 


सबसे बड़ा प्रदर्शन पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के आवास पर हुआ, जहां लगभग 600 कर्मचारियों ने मंत्री का घेराव किया। इसके बावजूद मंत्री महोदय की ओर से कर्मचारियों को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया। 

प्रदेश महामंत्री एवं जयपुर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम टेलर ने आरोप लगाया कि मंत्री हर बार जांच के नाम पर कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर देते हैं। डेलिगेशन ने मंत्री से कहा कि जांच के बहाने 16,080 कर्मचारियों को नैसर्गिक न्याय से वंचित रखा जा रहा है। पोला राम चौधरी ने कहा कि ढाई साल में भी जांच पूरी नहीं हो पाई है, इसलिए अब आईएएस अधिकारी लगाकर तीन महीने में जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच और कैडर रिव्यू का कोई संबंध नहीं है — जांच व्यक्तियों की हो रही है, जबकि कैडर रिव्यू पदों की संख्या का होता है।

घनश्याम कड़वासरा ने घोषणा की कि संगठन 29 जून को होने वाली ग्राम सभा का बहिष्कार करेगा। अशोक वैष्णव ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों और वीबीजी राम जी योजना का पूर्ण बहिष्कार भी जारी रहेगा। पुष्पा सालवी ने चेतावनी दी कि संगठन की 3000 महिला कर्मचारी भी जल समाधि के लिए तैयार हैं और महिलाएं इस लड़ाई में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष अशोक निठारवाल ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 6 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और 7 जुलाई को जयपुर के जल महल में सामूहिक जल समाधि दी जाएगी। इस मौके पर पूरे प्रदेश से करीब 700 मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments