नीलकंठ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

- सर्व समाज जागृति संघ अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने किया योग शिक्षकों का सम्मान 

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर के हीरानगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह 6 बजे दीप प्रज्वलित करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग शिक्षिका सुमन गुप्ता एवं योग शिक्षक उमाकांत त्रिपाठी ने लोगों को योग क्रियाएं करवाकर मनाया |


इस दौरान उपस्थित सभी महिला-पुरुषों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भुजंगासन, ताड़ासन, बालासन, शवासन, भ्रामरी प्राणायाम इत्यादि योग कराए |

योग के पश्चात सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने योग शिक्षिका सुमन गुप्ता एवं योग शिक्षक उमाकांत त्रिपाठी को माला एवं दुपट्टा पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया | अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने उपस्थित सभी महिला- पुरुषों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 21 दिसंबर 2014 को प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तब ही से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा | इस बार 11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है | 2025 में योग की थीम है "योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ" अर्थात स्वयं के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना | जिस प्रकार पृथ्वी एक है ठीक उसी प्रकार हमारा स्वास्थ्य भी एक है | इसे हमें हमेशा दुरुस्त रखने की आवश्यकता है | यह योग से ही संभव है | हमें हमेशा योग प्रशिक्षक की निगरानी में ही योग करना चाहिए | मेरा सभी देशवासियों से निवेदन है आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संकल्प लें कि हमें न्यूनतम 30 मिनट योग करके स्वस्थ रहना है | 

इस कार्यक्रम में सुभाष गुप्ता, रमेश खंडेलवाल, एम एल सोमानी, एके चोपड़ा, श्रीकांता सोमानी, निर्मला खंडेलवाल, निर्मला गढ़ोतिया, दीपिका खंडेलवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments