पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने किया द्वितीय तुलसी शोभायात्रा का पोस्टर विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पिछले वर्ष की तरह इस बार भी चौमूं शहर में सर्व समाज जाग्रति संघ और ब्रजवासी गौरक्षक सेवा के बैनर तले 25 दिसंबर को तुलसी दिवस पर विशाल तुलसी शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा |


चौमूं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने अपने कार्यालय पर "तुलसी शोभायात्रा" के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजकों को कार्यक्रम की अग्रिम शुभकामनाएं दी |

वहीं रेलवे स्टेशन स्थित संतोषी माता मंदिर में महंत बालक दास महाराज के कर कमलों से भी "तुलसी शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया |

सर्व समाज जाग्रति संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को लोग क्रिसमस डे मनाते हैं जो कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है | हमारे देश में 25 दिसंबर को सभी देशवासी तुलसी दिवस मनाएं इसी को लेकर पूरे साल भर हर महीने की 25 तारीख को तुलसी की शोभायात्रा निकालते हैं | साथ ही गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं | राज्य और केंद्र सरकार से इसकी मांग कर रहे हैं |

जिला अध्यक्ष आचार्य पंडित रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे रेलवे स्टेशन रोड, श्याम नगर स्थित श्याम मंदिर से तुलसी शोभायात्रा का शुभारंभ होगा | शोभायात्रा शाही लवाजमें के साथ निकाली जाएगी | सभी महिलाएं अपने सिर पर तुलसी के गमले लेकर चलेगी | साथ ही पुरुष भी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के बैनर लेकर चलेंगे | शोभायात्रा में कई संत महात्मा मौजूद रहेंगे | शोभायात्रा सुभाष सर्किल, धोली मंडी, थाना मोड होते हुए राजविलास गार्डन पहुंचेगी | शोभायात्रा में शामिल सभी धर्मावलंबियों को नि:शुल्क भोजन प्रसादी के बाद विसर्जन होगा |

पोस्टर विमोचन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य,अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मनोहर शर्मा, अजय शर्मा, राम गोपाल शर्मा, शिक्षाविद हजारीलाल शर्मा, मेघराज शर्मा, समाजसेवी कैलाश तिवाडी, महेश शर्मा, अंबालाल शर्मा, घनश्याम तिवारी, सुभाष शर्मा, हरिनारायण शर्मा, अमित तिवारी, महंत सीताराम शर्मा, पूर्व विप्र गोड समाज अध्यक्ष नाथू लाल शर्मा, रामावतार शर्मा, मोहित शर्मा, बाबूलाल जांगिड़, बसंत लालानी, सुंदर सैनी सहित मातृशक्ति भी मौजूद रही |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments