शाहपुरा महिला महाविद्यालय में इतिहास यूजी व भूगोल पीजी संकाय की हुई शुरुआत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) शाहपुरा क्षेत्र के शैक्षणिक क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए बाबा गंगादास महिला महाविद्यालय में अब इतिहास संकाय (यूजी स्तर) और भूगोल विषय (पीजी स्तर) की पढ़ाई शुरू कर दी गई है।


विद्यार्थियों की कई वर्षों से यह माँग चल रही थी। जिसको लेकर विद्यार्थियों व कॉलेज प्रशासन ने विकास प्रबंधन समिति की मीटिंग में विधायक यादव को अवगत करवाया था। विधायक मनीष यादव ने कॉलेज में संकाय शुरू करने को लेकर विधानसभा में बजट में , बजट की अनुदान माँगो पर, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव व प्रश्न एवं संदर्भ समिति की मीटिंग में भी उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कॉलेज में नवीन संकाय खोलने हेतु निर्देशित किया था।

विधायक यादव ने कहा, "यह केवल एक शैक्षणिक निर्णय नहीं है, बल्कि यह हमारी बेटियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा।"

छात्राओं को मिलेगा सीधा लाभ :-

इतिहास (UG) और भूगोल (PG) विषय की शुरुआत से महाविद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों छात्राओं को अब अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सकेगी। अब तक इन विषयों में पढ़ाई के लिए उन्हें जयपुर या अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे आर्थिक और सामाजिक चुनौतियाँ आती थीं।

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार :-

कॉलेज में नवीन संकाय खुलने से स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों, छात्राओं और शिक्षा से जुड़े लोगों ने विधायक मनीष यादव का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments