पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने किया पुस्तक का विमोचन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर रियासत की ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित एक महत्वपूर्ण ग्रंथ का आज विमोचन हुआ। लेखक डॉ. मुकेश कुमार शर्मा द्वारा रचित ‘जयपुर रियासत के शिलालेखों एवं स्मारकों का सांस्कृतिक अध्ययन’ नामक पुस्तक का विमोचन पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कई विद्वानों  ने भाग लिया।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर शर्मा ने कहा कि यह ग्रंथ जयपुर रियासत के सांस्कृतिक गौरव और समृद्ध विरासत को सहेजने का एक उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने लेखक डॉ. शर्मा के शोधकार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक से आने वाली पीढ़ियों को ऐतिहासिक स्थलों के महत्व की जानकारी मिलेगी और सांस्कृतिकता में निहित ज्ञान का प्रचार-प्रसार होगा।

डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस पुस्तक में उन्होंने जयपुर रियासत के विभिन्न शिलालेखों और स्मारकों का सांस्कृतिकता में उल्लेख करते हुए उनका विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया है। इस अध्ययन से शिलालेखों और स्मारकों में छिपे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया गया है।

समारोह में अतिथियों ने कहा कि यह पुस्तक न केवल शोधार्थियों बल्कि इतिहास प्रेमियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री का कार्य करेगी। कार्यक्रम के अंत में  उपस्थित अतिथियों और पुस्तक विमोचन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।               

इस अवसर पर शिक्षक मेघराज शर्मा ,अशोक आचार्य ,अनिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, दामोदर शर्मा ,दीपक शर्मा ,रामपाल पारीक सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments