वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ उपचारात्मक आत्मिक व नैतिक विकास पर परिचर्चा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ उपचारात्मक, आत्मिक व नैतिक विकास के उद्देश्य से विज्ञान समिति के दर्शन विज्ञान प्रकोष्ठ में एक वार्ता गोष्ठी का आयोजन आज हुआ। ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका से सेवा निवृत्त भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर पारसमल अग्रवाल ने अमरीका की सुप्रसिद्ध लेखिका लुइस हे की 5 करोड़ से अधिक संख्या में विक्रित हिन्दी सहित 30 भाषाओं में प्रकाशित पुस्तक ‘‘यू केन हील योर लाइफ में वर्णित विशिष्ट सूत्रों पर प्रकाश डाला।


डॉ.अग्रवाल ने बताया कि लेखिका ने 44 वर्ष की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के हो जाने पर सर्जरी न करवाते हुए अपनी पुस्तक में वर्णित जीवन-कला, ध्यान, रिफ्लेक्सोलाजी व प्राकृतिक विधियों को अपना कर न केवल कैंसर पर विजय पाई अपितु 90 वर्ष की सक्रिय उम्र पाते हुए करोड़ों व्यक्तियों को लाभान्वित किया। 

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की मस्तिष्क के अवचेतन मन में अपार क्षमता है जिसके माध्यम से शरीर की हर व्याधि पर नियंत्रण पाया जा सकता है | लुइस हे ने 101 पावरफुल अफरमैशन (वाक्य)  दिए है जिनको प्रतिदिन सुबह उठते ही दोहराने से वो अवचेतन मन में पहुंच जाते है व क्रिया शील हो जाते है | 

जैन विद्या के विशेषज्ञ कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. श्यामलाल गोदावत ने तीर्थंकर जैसे सर्वोच्च शांतिदायक पद को प्रदान करने वाली विशिष्ट 16 भावनाओं का विवेचन करते हुए बताया कि पूर्वभव में तीर्थंकर की आत्मा को संसार के समस्त प्राणियों पर वात्सल्य भाव होता है व सभी को सुखी करने की भावना होती है। ऐसी भावनाओं से कार्मिक नियमों के अनुसार कोई भी जीव तीर्थंकर बनकर मोक्ष को प्राप्त होता है। चर्चा में डॉ. पुष्पा कोठारी, इंजी. आर.के. नेभनानी, डॉ. डी.एस. बया आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments