प्रो. सुरेश मेहता स्मृति व्याख्यान में बताये उदर रोग के कारण व समाधान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुर विज्ञान समिति तथा प्रो. सुरेश चन्द्र मेहता मेमोरियल फाउण्डेशन के सयुंक्त तत्त्वावधान में प्रोफेसर सुरेन्द्र चन्द्र मेहता स्मृति व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वार्ताकार रवीन्द्रनाथ मेडिकल कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ. विपिन माथुर रहे | 

मुख्य अतिथि डॉ. अजीत कर्नाटक- कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय व अध्यक्षता एण्डोक्रायनोलोजिस्ट डॉ. डीसी शर्मा ने की। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि महेश, दिनेश मेहता तथा वीरेन्द्र जैन द्वारा शॉल, उपरणा, स्मृति चिन्ह देकर अतिथि स्वागत  किया। 

विज्ञान समिति अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने स्वागत भाषण दिया | समिति कुलप्रमुख डॉ. के एल कोठारी ने प्रो. सुरेश मेहता की स्मृतियां, उनके बौद्धिक तथा मानवीय गुण, गद्य व पद्य में साझा किये। डॉ. केपी तलेसरा ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। फाउण्डेशन प्रभारी अरविंद मेहता ने आभार अभिव्यक्ति की।

इस सारस्वत आयोजन के वार्ताकार डॉ. विपिन माथुर ने उदर रोगों के प्रकार, कारण, निदान एवं समाधान की विस्तृत चर्चा की तथा स्वस्थ जीवन शैली के गुर बताए। उन्होंने संयमित जीवन जीने की कला बतायी कि कैसे छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से स्वास्थ्य सही रह सकता है। पानी पूरा पीना, मदिरा का सेवन नहीं करना, नमक-शक्कर कम लेना, किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अनदेखा नहीं करना, आवश्यकतानुसार डॉक्टर की सलाह लेकर ही दवा लेना, फाइबर युक्त भोजन करना आदि सलाह दी | मुख्य अतिथि डॉ. अजीत कर्नाटक ने मोटे अनाज का स्वास्थ्य में महत्व बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. डी सी शर्मा ने मधुमेह रोग के नियंत्रण के उपाय साझा किए। कार्यक्रम में नगर के उद्योग एवं व्यापार जगत, विज्ञान समिति सदस्यगण एवं मेमोरियल फाउण्डेशन के अनेक सदस्य भी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments