ब्यूरोक्रेसी का एक बब्बर शेर चला गया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) रविवार सोमवार (1 और 2 मई, 2025) की दरम्यानी रात में काल के कठोर चक्र ने हमारे बीच से एक बेहद होनहार, निडर, जुझारू, कर्मठ और वादे के धनी एक चमकदार आईएएस अधिकारी को हमसे सदा के लिये क्रूरतापूर्वक छीन लिया। 1993 बेच के राजस्थान काडर के अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी 'आलोक', का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में कैंसर से मात्र 58 वर्ष की आयु में असामयिक दुखद निधन हो गया।

"आलोक" अपने नाम के अनुरूप ही प्रशासनिक हल्कों में सदैव आलोकित ही रहे। सरकारें चाहे किसी भी पार्टी की रही हो, प्रदेश में मुख्यमंत्री चाहें स्व. भेरू सिंह शेखावत रहे हों या अशोक गहलोत रहे हों, या वसुंधरा राजे रहीं हों या भजन लाल रहे हों, देश में प्रधानमंत्री चाहे स्व. डॉ मनमोहन सिंह रहे हों या मोदी हों, "आलोक" को सदेव महत्वपूर्ण विभागों और मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गयी और बहुधा उनको इन पदों के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कार्यों, योजनाओं और कार्यक्रमों का अतिरिक्त भार प्रभार दिया गया, जो कि "आलोक" ने बखूबी निभाया, प्रशंसा पायी, सम्मान, प्रतिष्ठा और दुलार पाया।

मेरा  'आलोक' जी से पहली बार मिलना तब हुआ जब वो बीकानेर के जिला कलेक्टर थे और में "यूरोपियन कमीशन हेल्थ सेक्टर रिफॉर्म प्रोजेक्ट का राजस्थान का सह-प्रभारी था। मैंने पहली बार किसी जिला कलेक्टर को इतनी तन्मयता और गंभीरता से जिले के बेहतर स्वास्थ्य के लिए रूचि लेते, कार्य करते और सफलता प्राप्त करते देखा था। "आलोक" विभिन्न जिलों में जिला कलेक्टर रहे, प्रदेश में और केंद्र में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

"आलोक" अपनी पॉजिटिव ऊर्जा, सहज साहसिक स्वभाव, निडर व्यक्तित्व और त्वरित फैसलों के लिए जाने जाते थे। वे मित्रों, जरूरतमंदों और शोषितों के लिए सदैव सीना तानकर मुस्कुराते हुए खड़े मिलते थे।

ब्यूरोक्रेसी में आलोक एक बब्बर शेर की तरह थे एक प्रखर व्यक्तित्व वाले संवेदनशील, निडर, चपल और जुझारू अधिकारी। बिहार में जन्मा राजस्थान का ये बब्बर शेर आज हमें छोड़कर चला गया परन्तु उनका व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली सालों-साल उनकी याद दिलाती रहेगी। ॐ शांति।

लेखक : प्रोफेसर डॉ. आदेश चतुर्वेदी

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments