श्रीमाली समाज का भारत वषींय संस्कार शिविर पुष्कर में आयोजित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

पुष्कर (संस्कार सृजन) बाल्यकाल से ही बच्चो में संस्कारो का सृजन किया जाय तथा यह जिम्मेदारी माता- पिता व बड़ो को निभानी होगी तभी संस्कारो के प्रति बच्चो का लगाव बढ़ेगा। यह विचार अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर एवं राजस्थान संस्कृत अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में तीर्थराज पुष्कर में आयोजित 21 दिवसीय 29 मई से 18 जून आवासीय "वैदिक संस्कार शिविर"  के  प्रथम दिवस उद्घाटन पर  कार्यक्रम संयोजक  व मुख्य अतिथि पं. जीवन किशोर ने व्यक्त किये व वैदिक संस्कार शिविर की आज के युग में महत्ता एवं आवशयकता पर बल  दिया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विधुशेखर दवे ने बताया कि संस्कार ही समाज की धुरी है तथा संस्कार से ही बच्चों  का सर्वांगीण विकास होगा। इस पर समाज को ध्यान देना होगा। शिविर उद्घाटन सञ में पंडित प्रवीण ञिवेदी शास्त्री द्वारा उपलब्ध कराये गये "दर्शन पंचाग" ज्योतिष अध्ययन हेतु सभी बच्चों को वितरित किये गये।

पंडित सुरेंद्र लेखराज दवे द्वारा लिखित पुस्तक " गृहशाॅति" एवं पंडित जीवनकिशोर जोशी द्वारा वेदाध्ययन से संबंधित लिखित पुस्तक भी सभी बच्चों को अध्ययन हेतु वितरित की गई। 

उद्घाटन सञ के पूर्व पंडित जीवन किशोर जोशी, संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष विधुशेखर दवे, पंडित सुरेंद्र लेखपाल दवे, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष काॅतिलाल ओझा,प्रचार सचिव ओमप्रकाश दवे, कार्यक्रम व्यवस्थापक प्रवीण ञिवेदी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश ओझा, युवा कार्यकारिणी राष्ट्रीय सदस्य प्रदीप दवे, उर्मिला दवे, पंडित रोहित जोशी की उपस्थिति में समाज की कुलदेवी माताजी महालक्ष्मी एवं श्रृधदेय स्वामी ब्राह्मनारायण जी की पूजा अर्चना कर सञ प्रारंभ हुआ। राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि इस नि:शुल्क वैदिक संस्कार शिविर में पूरे भारतवर्ष से बच्चे भाग ले रहे है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

   

Post a Comment

0 Comments