कौशल विकास शिविर में निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), गुहाला में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वावधान में चल रहे कौशल विकास शिविर में प्रतिभाएं नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ उभर रही हैं। विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षु आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने भविष्य को संवारने में जुटे हैं।


शिविर में कंप्यूटर, सिलाई, ब्यूटीशियन, पेंटिंग, नृत्य, संगीत, और अंग्रेजी भाषा जैसे कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चौथे दिन की गतिविधियाँ विशेष उत्साह का केंद्र रहीं। अंग्रेजी स्पोकन प्रशिक्षक आशु सिंह अभिनव ‘शेर-ओ-शायरी’ के अंदाज में अंग्रेजी सिखा रहे हैं, जिससे प्रतिभागी न केवल आसानी से संवाद कर पा रहे हैं, बल्कि आत्मविश्वास से अपना परिचय व प्रश्नों के उत्तर भी दे रहे हैं।

ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण का नेतृत्व ‘खुशी ब्यूटीपार्लर’ गुहाला की संचालिका एवं अनुभवी ब्यूटीशियन मीना सैनी कर रही हैं। सिलाई प्रशिक्षण का कार्य उर्मिला सैनी व मीना सैनी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, जिसमें नेमीचंद जांगिड व किशोर कुमार सैनी तकनीकी दक्षता से सहयोग कर रहे हैं।

कैलाश चन्द पालीवाल ने ब्यूटीशियन व मेहंदी कला में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। पेंटिंग प्रशिक्षण में रामगोपाल सैनी, कार्यालय कार्य का दायित्व निभाते हुए, पायल चेजारा के सहयोग से प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं।

नृत्य एवं संगीत वर्ग में हिमांशु सैनी, अनिशा सैनी और राजेंद्र गुर्जर बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने में जी-जान से जुटे हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बसंती लाल सैनी अत्याधुनिक प्रयोगशाला में सैद्धांतिक व व्यावहारिक शिक्षा देकर शिविर को एक नया आयाम दे रहे हैं।

शिविर का संचालन शिविराधिपति हजारीलाल सैनी एवं शिविर संचालक बसंती लाल सैनी की देखरेख में हो रहा है। दोनों की प्रेरणा और दिशा-निर्देशन में प्रशिक्षणार्थी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ शिविर में भाग ले रहे हैं। इस शिविर ने न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दिया है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की भावना को भी साकार रूप में आगे बढ़ाया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments