ग्राम पंचायत नृसिंहपुरा में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) उपखण्ड चौमूं में पंचायत समिति गोविन्दगढ़ की ग्राम पंचायत नृसिंहपुरा में दिलीप सिंह उपखण्ड अधिकारी चौमूं की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया |रात्रि चौपाल में सानू अग्रवाल विकास अधिकारी गोविन्दगढ़, डॉ. विजयपाल तहसीलदार चौमूं एवं अन्य समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित हुए |

समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु निर्देशित किया गया |

राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने, समय से सीमाज्ञान और सहमति से विभाजन कराने हेतु निर्देशित किया गया | रास्ता खोलो अभियान में बंद रास्तों को खोलने हेतु निर्देशित किया |

ग्रीष्म काल में पर्याप्त जलापूर्ति हेतु निर्देशित किया एवं आम जन से अपील की प्रत्येक ग्रामवासी को प्रशासन का सहयोग करते हुए उपलब्ध पानी के संसाधनों का मितव्यता से उपयोग करने की बात कही |

बिजली विभाग के अधिकारियों को पी एम सूर्य  योजना का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करने हेतु निर्देशित किया गया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments