विवेक अटल की उड़ान में विधायक मनीष यादव बने पंख

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

 शाहपुरा (संस्कार सृजन)जहाँ अधिकांश लोग सुविधाओं की कमी में अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं, वहीं गोविन्दपुरा बासड़ी के एक बालक ने अपने साहस, संकल्प और आत्मबल से जीवन की सबसे कठिन परीक्षा को न केवल पास किया, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया। विवेक अटल – एक ऐसा नाम, जो अब केवल एक छात्र नहीं, बल्कि संघर्ष और सफलता की मिसाल बन चुका है। दोनों हाथों के अभाव के बावजूद विवेक ने अपने पैरों से लेखन करके राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा में 74.33% अंक हासिल किए। यह किसी सामान्य उपलब्धि से कहीं बढ़कर है।

विवेक की इस सफलता की खबर जैसे ही फैली, शाहपुरा विधायक मनीष यादव स्वयं गोविन्दपुरा बासड़ी पहुँचे। उन्होंने विवेक से भेंट कर उनकी उपलब्धियों को सराहा ओर घोषणा की। मनीष यादव ने कहा कि विवेक अटल की आँखों में जो चमक है वो उसके उज्ज्वल भविष्य की गांरटी है। उसके संघर्ष को सम्मान देने और भविष्य को सुरक्षित करने हेतु यह संकल्प लिया कि विवेक की आगे की शिक्षा का संपूर्ण दायित्व स्वयं उठाऊँगा।

विवेक का परिवार आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों में जी रहा है। मगर माता-पिता ने कभी विवेक को उसकी शारीरिक स्थिति को कमजोरी मानने नहीं दिया। एक छोटे से गांव में रहने वाले इस बालक ने न केवल सामाजिक धारणाओं को चुनौती दी, बल्कि यह सिद्ध किया कि शारीरिक बाधाएं मनोबल को नहीं रोक सकतीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments