शॉर्ट फिल्म अपमान का ट्रेलर हुआ लॉन्च

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) संस्कार सृजन संस्था के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म "अपमान" का ट्रेलर आज आष्टीकला स्थित दशनाम भोमियाजी महाराज अखाड़ा मंदिर महंत श्री श्री 108 मंगलपुरी महाराज ने बटन दबाकर लॉन्च किया और सफलता का आशीर्वाद दिया | फिल्म का ट्रेलर "इंडिया" यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया | ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है |


मंगलपुरी महाराज ने कहा कि गौ सेवा से संबंधित यह शॉर्ट फिल्म आमजन में गौसेवा की भावनाओं को जागृत करेगी | लोग गौसेवा के लिए प्रेरित होंगे |

फिल्म के निर्देशक राम गोपाल सैनी ने बताया कि संस्कार सृजन संस्था पिछले 19 वर्षों से लगातार कला, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है | शॉर्ट फिल्म "अपमान" एक गौरक्षक के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है | जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बिजनेसमैन गौरक्षक बनता है और गौ माता की सेवा में तन, मन, धन से जुड़ जाता है |

ट्रेलर इस लिंक पर क्लिक करके देखें - https://www.youtube.com/watch?v=9f7Dan3SNzI

इस शॉर्ट फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जिस व्यक्ति की जिंदगी की सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म है, उसी व्यक्ति ने इस फिल्म में अपना किरदार मुख्य भूमिका के रूप में निभाया है | शॉर्ट फिल्म "अपमान" 26 अप्रैल 2025 को इंडिया यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ की जाएगी | गौरतलब है कि इससे पूर्व रिलीज़ हुई फिल्म "हनुमान" और "अनमोल जीवन" को भी दर्शकों का जबरदस्त रेस्पोंस मिला था | 

ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक राम गोपाल सैनी, मुख्य कलाकार शेर सिंह कुमावत, पंडित रविंद्र आचार्य, मोहन सैनी, संदीप शर्मा,भगवान सहाय यादव सहित टीम सदस्य मौजूद रहे | फिल्म के एडिटर रजनीश सैनी है | सहायक कलाकार लोकेश डेनवाल, शारदा देवी, नंदकिशोर शर्मा, दुर्गा शंकर लखेरा, दिनेश कुमार कुमावत आदि हैं |


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments