प्रथम वेव्स 2025 मुंबई के लिए 1 लाख का हुआ रजिस्ट्रेशन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दिल्ली (संस्कार सृजन) वर्तमान में मनोरंजन रचनाकारों की दुनिया और उनकी अर्थव्यवस्था एक मौलिक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। इस वातावरण मे भारत सरकार व्दारा मनोरंजन उद्योग के सहयोग से मुंबई में 1 से 4 मई तक आयोजित हो रहे‌ पहले विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन याने वेव्स से पहले ‌केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज समाचार मीडिया से बातचीत करते हुए; वेव्स बडे पैमाने पर रचनात्मक समाधानों के लिए रचनाकारों, खरीदारों और बाजारों के बीच एक वैश्विक कनेक्टर के रूप में उभर रहा है, यह बात कही।


इस दौरान राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार मीडिया के लगभग बीस प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने सभी प्रतिभागियों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और मीडिया परिदृश्य के भविष्य को आकार देने में सामूहिक संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मनोरंजन उद्योग की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि, प्रौद्योगिकी के आगमन के साथ, पुराना मॉडल नए मॉडल के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है, जिससे अवसरों के साथ-साथ चुनौतियां भी पैदा हो रही हैं। भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए व्यापक प्रतिक्रिया के रूप में वेव्स में अब तक एक लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके है और 750 शीर्ष स्तरीय रचनाकार अपने कार्य का प्रदर्शन करेंगे। आज मीडिया जगत का स्वरूप बदल रहा है और नए मॉडल के लिए प्रतिक्रिया देने के लिए पूरे देश की सामूहिक आवश्यकता है। 

इस पर एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अब वह दिन गए जब कंटेंट बनाने के लिए बड़े स्टूडियो की आवश्यकता होती थी। वर्तमान में झारखंड या केरल के किसी सुदूर गांव का कोई भी क्रिएटर अच्छी गुणवत्ता वाली निर्मिती कर सकता है और उसे लाखों व्यूज मिल सकते हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैष्णव ने आगे कहा कि आज के पहले के और नवकार रचनाकारों की अर्थव्यवस्था तेजी से बदल और बढ़ रही है। इस आधार पर हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत की सुप्त शक्ति याने सॉफ्ट पावर को प्रोत्साहन देकर रचनाकारों के काम और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को स्वीकार किया है। जिस तरह दावोस आर्थिक नीतियों के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है, वैसे ही वेव्स स्वयं को मीडिया और मनोरंजन के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में विकसित करना चाहता है।

ज्ञात हो पहले बार आयोजित हो रहे वेव्स 2025 के लिए विश्व भर से एक लाख से अधिक पंजीकरणों के साथ, भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को भारी प्रोत्साहन मिला है। शीर्ष नवप्रवर्तकों को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा, जो विकसित वैश्विक मीडिया और मनोरंजन परिदृश्य में उनके योगदान का उत्सव मनाएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम दुनिया को अपने भारतीय रचनाकारों से जोड़ने का एक माध्यम खोज रहे हैं। वेव्स 2025 बडे पैमाने पर रचनात्मक समाधानों के लिए रचनाकारों, खरीदारों और बाजारों के बीच एक वैश्विक कनेक्टर के रूप में उभर रहा है। वेव्स के माध्यम से, खरीदारों और विक्रेताओं को एक मंच मिल रहा है, जहाँ रचनाकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर सकते हैं और कंपनियां गुणवत्तापूर्ण रचनात्मक कार्य प्राप्त कर सकती हैं।

इस संवाद में भाग लेते हुए, विभिन्न मीडिया संगठनों के प्रमुखों ने नीति निर्माताओं, रचनाकारों, उद्योग जगत के दिग्गजों, प्रौद्योगिकी दिग्गजों और मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र के स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाने के लिए वेव्स के रूप में एक नई अवधारणा प्रस्तुत करने के लिए सरकार को बधाई दी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने विभिन्न मंचों पर हितधारकों के साथ जुड़ने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता पर बल दिया और वेव्स 2025 की अगुवाई में मीडिया संगठनों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की।

रिपोर्ट : करण समर्थ 


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments