जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में उपखण्ड अधिकारी चौमूं की अध्यक्षता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में जनसुवाई एवं चौपाल का आयोजन रखा गया।
जिसमें ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं अन्य विभागो से 22 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश परिवादो का निस्तारण मौके पर ही किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को अन्य परिवादों के संबंध में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
विभागवार समस्त ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों/कार्मिकों द्वारा ग्रामजनों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं से अवगत कराया गया एवं कृषि विभाग व विद्युत विभाग की योजनाओ में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कर लाभान्वित होने हेतु निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई एवं चौपाल कार्यक्रम में रामस्वरूप यादव प्रधान गोविन्दगढ, दिलीप सिंह उपखण्ड अधिकारी चौमूं, सानू अग्रवाल विकास अधिकारी प.स. गोविन्दगढ, डाॅ. विजयपाल तहसीलदार चौमूं एव अन्य ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






