जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) नीलकमल फाउंडेशन विद्याधर नगर जयपुर द्वारा आयोजित “गौरव श्री सम्मान समारोह” सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज सेवा के प्रति समर्पित उन महान व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए किया गया, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के विभिन्न वर्गों की सेवा की है।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। नीलकमल फाउंडेशन की संस्थापक अनीता अग्रवाल तथा गजानंद अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि फाउंडेशन, जो वर्ष 2015 में स्थापित हुआ था, गरीब और जरूरतमंदों की सेवा, रक्तदान शिविरों का आयोजन,महिला सशक्तिकरण, वृद्धाश्रम में सेवा, गो माता की सेवा, पर्यावरण और अन्य समाजसेवी कार्यों में निरंतर सक्रिय रहा है। उन्होंने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य समाज के उन नायकों को पहचान और सम्मान देना है, जिन्होंने निस्वार्थ सेवा की मिसाल कायम की है।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवियों को “गौरव श्री सम्मान” से उन व्यक्तियों को अलंकृत किया गया जिन्होंने समाज के वंचित वर्गों की मदद करने, जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता देने, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और अन्य सामाजिक सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम में राजेंद्र मोदी,, नरेंद्र पुरोहित,राजकुमार अग्रवाल, सुनील नाटाणी, शिवभगवान गोयल, आकर्ष A3IT, बृजेश अग्रवाल, नरेंद्र भूषण, DR,.सुनील शर्मा, सरोज अग्रवाल, विजय मनोरिया, संस्था के संस्थापक गजानंद अग्रवाल अनीता अग्रवाल प्रीत आदित्य ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की |
प्रोग्राम में आए 300 से अधिक समाजसेवियों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। इस दौरान वक्ताओं ने समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर समाज की सेवा का संकल्प ले, तो एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





