जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) आज थाना चौमूं का वार्षिक निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था जयपुर) डॉ. रामेश्वर सिंह आई.पी. एस. के द्वारा किया गया, थाना चौमूं पहुंचने पर गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा थाने के बैरिक, मैस, कम्प्यूटर रूम, एच.एम. कार्यालय, रिकार्ड रूम, मालखाना, हवालात, परिवाद रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, स्वागत कक्ष एवं समस्त थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। अनुसंधान अधिकारियों की मिटिंग ली गई, जिसमे पैण्डेंसी पर चर्चा की गई, पैण्डिंग प्रकरणो के निस्तारण के निर्देश दिये गये। सी.एल.जी. एवं पुलिस मित्रो की मिटिंग ली गई एवं पुलिस मित्रो से पृथक से बातचीत की गई। थाने पर आये हुये परिवादीयों की समस्या सुन तुरन्त निस्तारण के निर्देश दिये गये।उपस्थित पुलिस कर्मियों के अच्छे टर्न आऊट व गार्ड को पुरस्कृत करने की घोषणा की। थाने के कार्यों को लेकर पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। डॉ. रामेश्वर सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा थाना चौमू के निरीक्षण से पूर्व पुलिस उपायुक्त पश्चिम के कार्यालय का एवं सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर के कार्यालय का भी वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिंघल, सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं अशोक चौहान एवं थानाधिकारी चौमूं प्रदीप कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




