जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधा बाग कॉलोनी में स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ संस्थान चौमूं पर चैत्र नवरात्रि अनुष्ठान प्रारंभ हो चुके हैं जिसमें साधकगणों द्वारा 24 हजार गायत्री मंत्रो का लघु अनुष्ठान किया जाता है। साधक गण गायत्री प्रज्ञापीठ पर प्रति दिन प्रात: 5 से 7 बजे तक सामूहिक गायत्री जप करते है । सुबह 7:30 बजे से पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न किए जाते हैं। इस दौरान परिजन के जन्मदिवस एवं विवाह दिवस संस्कार भी कराए जाते है।
गायत्री परिवार ट्रस्ट सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह समय दो ऋतुओं के बीच का संक्रमण काल कहलाता है। इस दौरान शक्ति को अनुष्ठान के माध्यम से नई दिशा प्रदान की जाती है। प्रकृति में हर जगह नयापन होता है। ठीक उसी प्रकार हमारे जीवन में भी नई आदतों, अच्छे व्यवहार एवं सत्प्रवृत्तियों का विस्तार हो।साथ ही बताया कि दिनांक 7 अप्रैल 2025 को प्रज्ञापीठ पर नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ किया जायेगा। जिसमें सभी साधक गणों के द्वारा दशांश आहुतियां समर्पित की जाएगी। और बताया कि आप सभी धर्मप्रेमी परिवार सहित पधारकर पुण्य लाभ अवश्य लेवें।
इस दौरान सावरमल अग्रवाल, एड. जितेंद्र सिंह बीजावत, जगदीश प्रसाद शर्मा, रामधन टाक, दिनेश खेमावाला,मदनलाल विजय, कालूराम कटारिया,बाबूलाल जांगिड़, रामबाबू सैन,पवन कुमार माहेश्वरी, महेंद्र विजय, अमित अग्रवाल,नरेश जिंदल, मनोहर गुप्ता,सालिगराम अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, रमाकांत मोदी ,धर्मेंद्र शर्मा,श्रीराम बटवाल,मालचंद बुनकर एवं परिव्राजक दयाराम राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






