जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चौमूं की ओर से चीथवाड़ी निवासी प्रोफेसर डॉ.कैलाश चंद्र बुनकर प्राचार्य राजकीय लक्ष्मीनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय चीथवाड़ी को संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 4 अप्रैल को महाविद्यालय प्रांगण में कला संस्कृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार सुनील सोगण प्रदान करेंगे। सोगण शिक्षा में रंगमंच के लिए कार्य कर रहे हैं | विभिन्न विद्या के विभिन्न कलाकारों को घर-घर जाकर सम्मानित करते हैं कला, संस्कृति, साहित्य ,रंगमंच ,शिक्षा ,पर्यावरण, समाज सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





