जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAAY) के तहत राजस्थान सरकार इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू करने की तैयारी में है | इसके बाद राजस्थान के पंजीकृत मरीज देश के अन्य राज्यों में भी मुफ्त इलाज करा सकेंगे | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ मिलकर तकनीकी प्रावधान किए जा रहे हैं, ताकि जन आधार और MAA योजना में पंजीकृत लोगों का डेटा अन्य राज्यों और केंद्र की योजनाओं से जुड़ सके | मरीज को अलग से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा | जन आधार कार्ड के माध्यम से इलाज की पुष्टि कराई जाएगी और राज्य हेल्थ एजेंसी की मंजूरी मिलते ही इलाज शुरू हो जाएगा |
राजस्थान के लोग केवल अधिकृत सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकेंगे | वहीं, अन्य राज्यों के मरीज राजस्थान में इलाज के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJY) कार्ड दिखाकर लाभ उठा सकते हैं | यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होगी जो अन्य राज्यों में नौकरी या अन्य कारणों से निवास कर रहे हैं |
इमरजेंसी स्थिति में भी इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है | सभी श्रेणी वाले कार्डधारकों को इसमें कवर किया जाएगा | इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी को अगले दो महीनों में लागू करने की योजना है | छह महीने बाद राजस्थान के नागरिक भी अन्य राज्यों में इस योजना का लाभ उठा सकेंगे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





