जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उत्तर प्रदेश (संस्कार सृजन) उत्तर प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर, सीनियर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. रानी शुक्ला पुत्री सुरेश कुमार शुक्ला को सीईओ डी डी भारती नेटवर्क की ओर से "नव संवत्सर साहित्य सम्मान 2025 "से अलंकृत किया गया है | इससे पहले भी डॉ. रानी शुक्ला को अन्य कई साहित्यिक गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीयय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है |
डॉ. रानी शुक्ला ने 800 से अधिक सेमिनार और वेबिनार में प्रतिभाग एवं वाचन किया जिसमे इन्हें कई बार अलग अलग देशों की प्रतियोगिताओं में इनके बहुत अच्छे लेखन के लिए कई मानद उपाधियों से अलंकृत किया गया है |
डॉ. रानी शुक्ला को वर्ल्ड टैलेंटेड अवॉर्ड से भी अलंकृत किया गया है | शुक्ला को राष्ट्रीय कलाकार सम्मान से भी सम्मानित किया गया है | इनके लेख,लघु कथाएं,और कविताओं के उत्तम लेखन के लिए शीर्ष के 10 लेखकों में भी शामिल किया जा चुका है l
अब डॉ. रानी शुक्ला को सैकड़ों अलग अलग जिले के प्रतिभागियों के बीच हुई लेखन प्रतियोगिता इनके और अच्छे लेखन कार्य के लिए इन्हें "भारत गौरव अवॉर्ड" से सुशोभित किया गया |
डॉ. रानी शुक्ला को भारत टाइम्स न्यूज की ओर से रंग दे कलम प्रतियोगिता में भी सम्मानित किया जा चुका है | सभी लोगों ने इस सम्मान के लिए बधाई दी |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





