जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) श्री महावीर जैन परिषद की और से भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर नगर निगम के प्रांगण से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल समस्त भाई-बहनों एवं स्कूली बच्चों को जैन सोशल ग्रुप 'मेन’, उदयपुर द्वारा उदयपुर फिलिंग स्टेशन पर प्रतिवर्ष की भाँति छाछ एवम् शीतल जल का वितरण किया गया।
ग्रुप के अध्यक्ष करण सिंह नलवाया ने बताया कि समस्त पुरुष सफेद पोशाक एवं महिलाओं ने ग्रुप की साड़ी में उपस्थित हो कर सेवा प्रदान की। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल सभी लोगो ने तपती गर्मी में इस सेवा कार्य के कारण राहत महसूस की व मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए दुगुने जोश से जय महावीर जय घोष किया ।
सचिव गौतम नागोरी ने बताया कि इस कार्य में सेवा देने वाले/अर्थ सहयोग प्रदान करने वालों का सम्मान किया गया।अंत में उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवम् अल्पाहार हेतु आमंत्रित किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





