जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को गोवंश पर समाजकंटकों द्वारा तेजाब डालने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पत्र लिखा है कि समाज कंटकों ने क्रूरता की हद पार कर दी है | प्रत्येक महीने में लगभग 15-20 विभिन्न गांवों एवं शहरों में गौ माता एवं नंदी पर तेजाब डालने की घटना होती रहती है |
पूज्य गौ माता हमारी माता है फिर भी समाज में ऐसे व्यक्ति रहते हैं,जो कि बेजुबान बेसहारा गाय एवं नंदी गांव में घूम रहे होते हैं | उन पर तेजाब डालकर उनको इतना जला दिया जाता है कि वह चलने में भी असमर्थ हो जाते हैं | ऐसी घटनाओं की गौ रक्षक दल की टीम द्वारा रिपोर्ट लिखाने के उपरांत भी पुलिस प्रशासन आंखे बंद कर देखता रहता है और दोषियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं | अभी सामोद थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया में समाजकंटकों ने तीन गोवंश पर तेजाब डालकर गंभीर रूप से जला दिया।
मुख्यमंत्री से कहा कि पूज्य गौ माता हमारी माता है | अगर डबल इंजन की सरकार में इस तरह की घटनाओं पर दोषियों को कठोर सजा नहीं मिलेगी तो कब मिलेगी | अतः आपसे अनुरोध है कि आपके राज्य में इस तरह की घटनाओं की पुर्नवृत्ति ना हो।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





