सामोद वीर हनुमान मंदिर में धूम धाम से मनाई हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सामोद पर्वत पर स्थित वीर हनुमान धाम पर शनिवार को हनुमान जयंती पर मेला अपने परवान पर रहा | पर्वत पर आने वाले हर मार्ग पर श्रद्धालुओं की रेलमपेल दिखाई दी | हरमार्ग जयकारों से गुंजायमान रहा | हनुमान जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु बेफ़िक्र सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर वीर हनुमान मंदिर पहुंचकर अपनी मन्नतों का नारियल लेकर पहुंचे । भक्तों को न पैर में छालों की परवाह न शरीर में थकान का असर, मन में हनुमान के दर्शन की चाह व मुख पर हनुमान के जयकारों और हवा में लहरती लाल ध्वजाएँ, हनुमान धाम पर्वत पर ऐसा ही नजारा दिखाई दे रहा था |

हनुमान जयंती के मेले में श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दरबार में धोक लगाई। प्रवेश द्वार से लाइनों में लगे श्रद्धालु हनुमान जी के जयकारे करते हुये मंदिर की तरफ बढ़ रहे थे | श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले गए | इस मेले में छोटे बच्चे, पुरुष व महिलाएँ भी पूरे जोश और उमंग के साथ बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे थे। 

इस अवसर पर महन्त जगत गुरु अवध बिहारी देवाचार्य के सानिध्य में पंचामृत अभिषेक किया गया | उसके पश्चात नई पोषाक धारण करवाने के बाद श्रृंगार पुष्पहारों से किया गया | साथ ही विद्युत लाइट की  रोशनी सजाई गई। सुन्दरकांड पाठ, हवन का कार्यकम आयोजित किया गया | इसके पश्चात भोग आरती व प्रसाद वितरण किया गया | इस दिन शक्ति के देवता वायु पुत्र श्री वीर हनुमानजी अपने भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं । बीच-बीच में मंदिर प्रांगण में पवन सुत हनुमान व बजरंगबली के नारों से गुंजायमान हो रहे थे। 

वहीं चौमूं शहर के धोलीमण्डी से शिव हनुमान नवयुवक मण्डल की ओर से हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा शाम को निकाली गयी | शोभा यात्रा सम्पूर्ण लवाजमे के साथ मुख्य मार्गो से होती हुई गुजरी | विभिन्न प्रकार की आर्कषक एवं मनमोहक विद्युतीकरण झांकिया आकर्षक का केन्द्र रही । शोभायात्रा का सभी व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । 

इधर शहर के धोली मंडी वीर हनुमान मंदिर में श्रीराम नवयुवक सुंदरकांड मंडल की ओर से संगीतमय सुंदरकांड के पाठों का आयोजन किया जाएगा | मंडल के अध्यक्ष रामकिशोर कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मंडल के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है | सुंदरकांड कार्यक्रम के दौरान श्री वीर हनुमानजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा वानर सेवा के द्वारा लंका पर आक्रमण का सजीव चित्रण,राधा कृष्ण की सजीव झांकी, शंकर पार्वती की झांकी, राम दरबार का सजीव चित्रण किया जाएगा | कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर हरि कृष्णदास महाराज ग्वालिया बाबा हाड़ोता के आशीर्वचन भी होंगे | इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मंडल उपाध्यक्ष ललित जांगिड़, मंत्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है |

इसी प्रकार शहर के बस स्टैंड शीतला माता मंदिर के पास स्थित प्राचीन बावड़ी वाले हनुमान मंदिर में पुजारी सोहनलाल के सानिध्य में हनुमान जन्मोत्सव के दिन शनिवार को मंदिर परिसर में रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड के पाठों का आयोजन होगा  | शहर के जयपुर रोड दुर्गा माता मंदिर के पास स्थित प्राचीन इमली वाले हनुमान मंदिर में महंत राजेंद्र शर्मा के द्वारा बालाजी महाराज का अलौकिक भव्य श्रृंगार किया जाएगा | 

शहर के खादीबाग रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, पुरोहितों का मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर, मोरीजा रोड स्थित कागलिया वाले हनुमान मंदिर, लक्ष्मीनाथ चौक स्थित दक्षिणमुखी संकटमोचन हनुमान मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी हनुमान जन्मोत्सव पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए |  हनुमान जन्मोत्सव पर क्षेत्र के मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और इस पर्व को लेकर लोगों की धार्मिक आस्था देखते ही बन रही है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments