जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
रुड़की (संस्कार सृजन) रा.उ.मा.वि.बिझौली जनपद हरिद्वार उत्तराखंड में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, पोस्टर, नुकड़ नाटक, भाषा प्रतियोग्यता, वृक्ष रोपण, पॉलीथिन उन्मूलन, जल संरक्षण, स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खुब्बनपुर से पहुंचे किरत पाल सिंह ने कहा पृथ्वी पर बढ़ते खतरे से हमें इसे बचाना है। समाज सेवी देवेंदर सिंह वर्मा ने कहा कि छात्र हमेशा सभी कार्य विधि करते हैं | कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण की पहल कर सकता है | पृथ्वी को प्रदूषण से बचाया जा सकता है |
इस अवसर पर अशोक पाल सिंह पर्यावरण मित्र द्वारा समाज सेवी देवेंद्र सिंह वर्मा एवं किरतपाल सिंह खुब्बनपुर को एक एक पौधा, शाल भेट कर सम्मानित किया गया | अशोक पाल सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व भारत में बहुत कम है।
मंच का संचालन करते हुए शिक्षक सुधीर सैनी ने कहा कि अशोक पाल सिंह शिक्षक समाज की प्रेरणा है | हमेशा नई नई विधियों द्वारा कार्यक्रम करते है | उत्तराखंड की मिसाल है अशोक पाल | इस अवसर पर पर्यावरण मित्र अशोक पाल सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 2025 की थीम 'हमारी शक्ति, हमारा गृह है।' जिसमे पृथ्वी में भूमि, वायु, जल और जीवन शामिल है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 स्कूली पाठ्यक्रम पर्यावरण जागरुकता और स्थिरिता सिद्धांतो को ध्यान में रखते हुए छात्रों को मिशन लाइफ थीम के साथ पर्यावरण अनुकूल गति विधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया । मिशन लाइफ हमारे प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने की पहल की है। जिससे क्लब के माध्यम से प्रसारित करने का लक्ष्य रखा गया है।
क्यू आर कोड नामक एक शैक्षिक पहल की शुरुआत की गयी है। इसका प्रमुख उद्देश्य छात्रों में तकनीकी कौशल का निकास करना | QR क्यू आर डिजिटल जानकारी प्रदान करती है | स्कूल परिसर एवं आस पास उपलब्ध पेड़ पौधों की सूची तैयार कर पेड़ का स्थानीय नाम लिखना ही भारतियों को वैज्ञानिक सोच के साथ जोड़ना है |
इस अवसर पर छात्र-छात्राए एवं ग्रामीण महिलाओ में राखी, शहिदा, समोबत्ती, शहिदा, नेहिसालीर, दीपक, शिवा, कृष्णा, ऋतिक, शादिक, लविस, वारनिश, पायल, आरती, खुशी, साबिया, राशि, इलम, मनीष, शिवम्, करण सिंह, रेखा, सुधीर सैनी आदि ने प्रतिभाग किया ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.