नेशनल हेराल्ड मामले में ED की कार्रवाई राजनीतिक उत्पीड़न - विधायक मनीष यादव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा की गई कार्रवाई का विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में कड़ा विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुरा मंडी तिराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया। और केन्द्र सरकार पर ईडी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। विधायक मनीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर जनप्रतिनिधियों को डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इसका पुरजोर विरोध करती रहेगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन बद्रीप्रसाद सैनी ने भी ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। 

ब्लॉक अध्यक्ष नाथु सैनी ने कहा की कांग्रेस के कार्यकर्ता इस प्रतिशोध की कार्यवाही का डटकर सामना करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही प्रेम देवी पूर्व चेयरमैन, रामेश्वर गोरेटा, मुकेश खुड़ानिया, देवा बुनकर, बनवारी मीणा, महेंद्र चौधरी, विक्रम धोलीवाल, कैलाश गुर्जर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर भाजपा सरकार की लोकतंत्र विरोधी कार्यवाही का विरोध किया। 

विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने मंडी तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।इस दौरान जितेंद्र शर्मा, रामस्वरूप पलसानिया, हनुमान सैनी, असलम क़ुरैशी, घनश्याम सैनी, सतीश शर्मा, रवि, इमरान, विशाल, निहाल, लोकेश, मंजीत आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments