प्लास्टिक कल्चर विषय पर डॉ. सैनी के कार्यक्रम का आकाशवाणी जयपुर से हुआ प्रसारण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नवलगढ़ (संस्कार सृजन) डॉ. राजेश कुमार सैनी (हरितगृह विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेनर) का आकाशवाणी केंद्र जयपुर से कृषि आधारित कार्यक्रम ग्राम भारती के अंतर्गत विषय प्लास्टिक का खेती में उपयोग : प्लास्टिक कल्चर का प्रसारण हुआ |

सैनी ने इस कार्यक्रम में प्लास्टिक का कृषि में उपयोग पॉलीहाउस के महत्व एवं पोली हाउस, शेड नेट हाउस मे होने वाली बेमौसमी सब्जियों की उन्नत खेती एवं कट फ्लावर की खेती, हाईटेक नर्सरी मे  सब्जियां की पौध बनाने का तरीका एवं ग्रीन हाउस में वातावरण नियंत्रण, कीट नियंत्रण के कृषि उपकरण एवं फार्म पॉन्ड, ड्रिप इरीगेशन,प्लास्टिक मलच, फर्टिगेशन तकनीक के बारे में जानकारी दी और युवाओं को ग्रीन हाउस को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया |

उन्होंने पॉलीहाउस खेती को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती बताया जिसमें की पौधों का संरक्षण किया जाता है एवं उपयुक्त वातावरण प्रदान किया जाता है और उच्च गुणवत्ता का उत्पाद और ज्यादा उत्पादन प्राप्त किया जाता है | उन्होंने ग्रीन हाउस मे सब्जियां की उन्नत खेती को लाभप्रद एवं समय की मांग बताया | कृषकों से आह्वान किया की परंपरागत खेती को छोड़कर प्लास्टिक कल्चर अपनाएं फार्म पॉन्ड बनाकर पानी को संचित करें क्योंकि ग्रीन हाउस मे बे मौसमी सब्जियां एवं कट फ्लावर की खेती ही फायदे का सौदा है | सैनी पिछले 25 वर्षों से कृषि क्षेत्र में किसानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं |  

उल्लेखनीय है कि सैनी कृषि विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेनर है साथ ही पूर्व में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं | सैनी देश विदेश नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, नेपाल, अफगानिस्तान इत्यादि देशों की यात्रा कर चुके हैं |

सैनी लंबे अरसे से कृषि, हाईटेक खेती बागवानी वृक्षारोपण ,पर्यावरण, पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं | सैनी पर्यावरण एवं कृषि संबंधित पत्र पत्रिकाएं, समाचार पत्रों, सामुदायिक रेडियो दूरदर्शन एवं सोशल मीडिया से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं | सैनी शेखावाटी क्षेत्र के नवलगढ़ कस्बे के रहने वाले हैं | किसान वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं | राज्य में हाईटेक खेती के प्रचार प्रसार के लिए सदैव तत्पर रहते हैं | प्रदेश में पॉलीहाउस में सब्जियों एवं कट फ्लावर की उन्नत खेती की असीम संभावनाएं हैं अतः कृषक ग्रीनहाउस तकनीकी अपना कर मुनाफा कमाए | 

डॉ. सैनी ने बताया कि प्रदेश में बेमौसमी सब्जियां कट फ्लावर एवं हाईटेक नर्सरी  मे पौधे उगाए जा सकते हैं एवं फॉर्म पॉन्ड बनाकर पानी का संचय किया जा सकता है | सरकार द्वारा आधुनिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें कृषको को प्रशिक्षण एवं अनुदान भी मुहैया कराया जा रहा है | प्लास्टिक कलर को संरक्षित खेती की रीड की हड्डी बताया और इसे आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के तौर पर अपने के लिए आह्वान किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments