ऑटिज्म एक एहसास-4 का भव्य जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन)  विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर सपोर्ट फाऊंडेशन फॉर ऑटिज्म एंड डेवलपमेंटल डिसेबिलिटीज एवं राजस्थान पुलिस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर में ऑटिज्म एक एहसास-4 एक भव्य जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑटिज्म अर्थात स्वलीनता विश्व में सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाली विकासात्मक दिव्यांगताओं में से एक बन चुकी है। भारत में इसके लगभग 1.8 करोड़ प्रभावित दिव्यांग है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ऑटिज्म प्रभावित व्यक्तियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए मनाया जाता है।


दिव्यांग बच्चों अबीर झंवर,अक्षय भटनागर,अनिरुद्ध, प्रेयश वर्मा, हितेश मेठानी, शिवेन, मानव, शागिल एवं ट्रेजर लैंड स्पेशल स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। 

कार्यक्रम में देश भर से 14 ऑटिज्म अचीवर्स अयोताक्षी,विराज, अद्वितीय भटनागर, आनंद, दीपक, वेंकटेश, आदित्य शाह, विवेक सुब्रमण्यम, विनीता सुब्रह्मण्यम, देवांश चंद्र,आशुतोष पनिकर,बेंजी,अक्षय भटनागर एवं प्रणव बक्शी की  उपलब्धियों के बारे में बताया गया।

संस्था के ऑटिज्म बडी क्लब के वीनू मित्तल, देवेंद्र सिन्हा ,अरुण जैन, भानु बंसल द्वारा तुझे सब है पता मेरी मां गीत ऑटिज्म  प्रभावित दिव्यांगों एवं उनकी माताओं के साथ गाया गया जिसने माहौल को संवेदनशील बना दिया। 

कार्यक्रम में  कुलदीप रांका,अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग , एस.सेंगथिर, निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी, लता मनोज कुमार अतिरिक्त निदेशक , राजस्थान पुलिस अकादमी, सुनीता मीणा, निर्भया स्क्वाड, डॉ कमलेश मीणा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, इंदिरा गांधी  राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, जयपुर श्रेत्र एवं गणमान्य अतिथियों के साथ 300 से अधिक पुलिसकर्मी एवं दिव्यांग बच्चों  के अभिभावक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कुलदीप रांका द्वारा ऑटिज्म दिव्यांगों की असाधारण प्रतिभा को सराहा गया और इन्हें आगे बढ़ाने हेतु हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया गया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता एस सेंगाथिर,निदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी द्वारा की गई जिन्होंने ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को भी मुख्य धारा में लाने के प्रयासों के साथ पुलिस को दिव्यांगों के प्रति मानवीय संवेदना रखने के लिए  निरंतर ट्रेनिंग दिए जाने के प्रयासों के बारे में बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं डॉ आकाशदीप अरोड़ा, उपनिदेशक इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, डॉ नीरज मधुकर, निदेशक, सीआरसी जामडोली द्वारा बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

संस्था सचिव  प्रतिभा भटनागर द्वारा बताया गया कि संस्था के जागरूकता प्रयासों को सरकार द्वारा सहयोग देते हुए गत वर्ष की भांति अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, नाहरगढ़, आमेर, हवा महल को नीली रोशनी से सजाते हुए इन स्मारकों के साथ सवाई मानसिंह चिकित्सालय, जेके लोन एवं मनोचिकित्सालय एवं न्यू गेट पर भी ऑटिज्म जागरूकता के बैनर लगाए गए।  करौली, भीलवाड़ा एवं कायमपुरा पंचायत अजमेर में भी ऑटिज्म जागरूकता के बैनर लगाए गए। पूरे राजस्थान भर के स्कूलों में 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म  जागरूकता दिवस मनाया गया जो सरकार की अत्यंत सराहनीय पहल रही।कार्यक्रम समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर हर्षिता शांडिल्य, जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments