जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ/जयपुर (संस्कार सृजन) योगाचार्य जितेंद्र चौधरी ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नांगल भरड़ा में विद्यार्थियों को नि:शुल्क योगाभ्यास करवाया |
जिसमें महत्वपूर्ण आसन ताड़ासन, वृक्षासन, बद्ध पद्मासन और प्राणायाम अनुलोम विलोम, भस्त्रिक प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम मेडिटेशन और परीक्षा के समय तनाव दूर करने के लिए छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास करवाया गया | इस दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





