जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) लेकसिटी के वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर मिनिएचर आर्टिस्ट चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर विभिन्न कलाकृतियां एवं लघु पुस्तिका बनाई है। इनका अवलोकन करते हुए चित्तौड़ा की इन कृतियों व लघु पुस्तिका का विमोचन श्रीमेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान के कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा ने किया और कलाकार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
चित्तौडा ने चॉक स्टिक, माचिस की तिल्लियों व गेहूं के दानों से यह कलाकृतियां बनाई है। उन्होंने इन कलाकृतियों के माध्यम से सेमल के वृक्ष बचाने, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने एवं हर्बल गुलाल के उपयोग कर पर्यावरण मित्र बनने का संदेश दिया है। आर्टिस्ट चित्तौड़ा ने लघु पुस्तिका में होली के इतिहास व महत्व का बखान किया है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





