राजकीय कन्या महाविद्यालय किशनपोल जयपुर में कार्यशाला का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय किशनपोल जयपुर में महिला प्रकोष्ठ द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण सुरक्षा की योजनाओं की जानकारी हेतु कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उदघाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.  खामोश मीणा ने किया। प्राचार्य ने बताया कि जनकल्याणकारी राज्य होने के कारण केंद्र एवं राज्य सरकार ने विभिन्न सामाजिक कल्याण की योजनाएं चला रही हैं । विभिन्न योजनाओं की जानकारी होने पर ही उनका लाभ लिया जा सकता है।

वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. ममता रोकना ने विद्यार्थियों को समाज कल्याण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुषमा पांडे ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर रहने के लिए प्रेरित करते हुए योजनाओं के द्वारा स्टार्ट अप के लिए प्रोत्साहित किया ।

डॉ. सीमा पारीक ने राजस्थान सरकार के महत्वपूर्ण मिशन (राजीविका मिशन) की चर्चा की। राजीविका मिशन, ग्रामीण क्षेत्र की ग़रीब महिलाओं को आज़ादी दिलाने के लिए बनाया गया एक मिशन है। इसका पूरा नाम राजीविका ग्रामीण आजीविका विकास परिषद है। इस मिशन की मदद से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

राजीविका मिशन के मुख्य उद्देश्यों में ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में जोड़ना, महिलाओं को रोज़गार के अवसर देना, महिलाओं को आज़ादी दिलाना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, महिलाओं को कौशल विकास कराना, महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा देना महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना व महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना आदि है ।राजीविका समूह के जरिए आजीविका मिशन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं । रोजगार के लिए छोटे-छोटे लघु उद्योग शुरू कराए जा रहे हैं।

तत्पश्चात द्वितीय सत्र में डॉ. विनीता जैमन ने राजस्थान सरकार द्वारा संचालित प्रमुख सामाजिक कल्याण योजनाओ पर व्याख्यान दिया। 

जैसे विधवा पेंशन योजना:- विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए यह योजना संचालित है |

सहयोग योजना:- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना:-समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों की शादी को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। 

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना:- राजस्थान के मूल निवासियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

आवासीय विद्यालय योजना:- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा बालिकाओं के लिए आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना:- विकलांग व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना:- गृहों में रहने वाले बच्चों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए यह योजना लागू की गई है।

शुभशक्ति योजना:- निर्माण श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए यह योजना संचालित है।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना:- महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को ऋण सुविधा प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता फुलवारिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुषमा पांडे ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने सभी कार्यक्रमों में बड़े उत्साह से भाग लिया।

इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. भुवनेश परिहार, डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. कनक शर्मा, अर्चना वर्मा इत्यादि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments