जेसीआई बंगलौर कोस्मो द्वारा स्मार्ट फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस प्लानिंग पर हुई कार्यशाला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बेंगलुरु (संस्कार सृजन) जेसीआई बंगलौर कोस्मो द्वारा स्मार्ट फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस प्लानिंग पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम CMS बिजनेस स्कूल, गांधी नगर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण अध्यक्ष सुनील मेहर द्वारा दिया गया, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए इस सत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सत्र के मुख्य वक्ता धर्मराजु नाइक थे, जिन्होंने बुद्धिमान निवेश रणनीतियों, बीमा के महत्व और जोखिम व लाभ के बीच संतुलन पर गहन चर्चा की। विशेष रूप से LIC निवेश योजना के साथ बीमा कवरेज के बारे में जानने का अवसर मिला, जिससे प्रतिभागियों को वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली।

इस कार्यक्रम का आयोजन व्यवसाय विकास उपाध्यक्ष मनीष मेहता के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने इस इवेंट को अपनी टीम समन्वयक राकेश मारू एवं संयोजक महावीर मांडोत के साथ मिलकर सफलतापूर्वक संचालित किया।

इस अवसर पर सचिव दीपिका जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष स्वेता राकेचा एवं रौनक नागौरी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने सहयोग से इस कार्यक्रम को सार्थक बनाया।

कार्यक्रम के अंत में संयुक्त सचिव पर्व जैन ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सजीव चर्चा, उत्कृष्ट आयोजन और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। जेसीआई बंगलौर कोस्मो की पूरी टीम ने इस सफल आयोजन के लिए अथक परिश्रम किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments