जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
राँची (संस्कार सृजन) ईनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ के जिला अध्यक्ष आलोकानंदा बक्सी के मार्गदर्शन में एक सप्ताह तक चलने वाले "अपराजिता" उत्सव का पहला दिन था। महिलाओं की कार रैली निकाली गई, जिसमें सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाए गए।
कैंसर की रोकथाम के लिए एक टॉक शो का भी आयोजन किया गया। डॉ श्रीमाली सुमी जी ने महिलाओं और लड़कियों को इस बीमारी से बचाव के तरीके और वैक्सीन के बारे में भी बताया। क्लब की सदस्याओं ने गुलाबी रंग के गुब्बारों और कैंसर की रोकथाम संबंधित स्लोगन लिखे पोस्टर और बैनर से सजी कार, स्कूटी और ऑटो से श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू कर एक रैली निकाली। रैली का समापन साई सिटी पुनदाग के पास हुआ। पूरी रैली में दस कारें और दो स्कूटी के साथ जागरूकता अभियान का प्रथम दिन समापन हुआ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





