जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
फिरोजाबाद (संस्कार सृजन) आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के सीनियर जनरल मैनेजर राकेश कुमार कटारिया ने कम लागत में नवाचार करते हुए आगरा-ईटावा टोल प्लाजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक मिनट से भी कम समय में 855 स्थानों पर रिफ्लेक्टिव पॉइंट्स लगाए हैं। यह अनोखी पहल सड़क सुरक्षा को एक नई दिशा देने का काम करेगी। इससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि राजमार्ग की संपत्तियों और राहगीरों की जान-माल की रक्षा भी होगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे टूंडला के न्यायाधीश धर्मेन्द्र सिंह यादव और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति यादव ने राकेश कुमार कटारिया द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि कम लागत और कपड़े से बने ये रिफ्लेक्टिव पॉइंट्स हर मौसम में टिकाऊ हैं और रात के समय दूर से ही चमकने से वाहन चालकों को सड़क पर किसी रुकावट या खतरनाक घूम का संकेत मिलेगा जिससे सड़क दुर्घटनाओ में कमी आएगी।
यह उपलब्धि राकेश कुमार कटारिया की नवाचार की सोच और कार्यकुशलता को दर्शाती है। इस कार्य में आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर कम्पनी के सीईओ सुधीर होसिंग का विषेश सहयोग रहा। यह नवाचार न सिर्फ सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाएगा, बल्कि भविष्य में और भी नई तकनीकों के लिए प्रेरणादायक बनेगा।
राकेश कुमार कटारिया ने बताया कि यह अभियान एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा के मार्गदर्शन से चलाया गया | इसमें आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हरप्रीतसिंह, इंजीनियर सचिन, नंदकुमार भानुशाली, किरण जानुगडे, ओमप्रकाश मीणा, इएमटी पार्थ कम्पनी से शोबित चौरसिया, मयंक प्रताप, पूरनसिंह, विपिन कुमार, महिपाल सिंह, नासिद, नेमीनाथ, सतेंद्र, सुनील, पुष्पेंद्र सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।
गौरतलब है कि राकेश कुमार कटारिया नवाचार करते रहते हैं | वर्ष 2017 में गौवंश से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए 1000 से भी अधिक रिफ्लेक्टिव बेल्ट बनवाकर गौ रक्षक दल राजस्थान की प्रशिक्षित टीम की मदद से नेशनल हाइवे 52 पर घूम रहे निराश्रित गौवंश के गले में बांधे गए | साथ ही वर्ष 2018 में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राजस्थान में सर्वप्रथम महिला शक्ति को टोलकर्मी के रूप में नियुक्ति देने की शुरुआत भी राकेश कुमार कटारिया द्वारा ही की गई थी ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.







