जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय कंवर नगर, ब्रह्मपुरी, जयपुर में आज यातायात व सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान WHO (CCET) एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सत्यम कार्यक्रम के अन्तर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य था - सड़क सुरक्षा, सी.पी.आर. एवं आपातकालीन देखभाल हेतु प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण । सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया ने मुख्य अतिथि प्रो. श्रुति गुप्ता, संयुक्त निदेशक राजसेस व प्रभारी, नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर व सत्यम टीम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही एवं जागरूकता में कमी को देखते हुए कार्यशाला में दिए जाने वाले प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षकों को देश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से मृत्यु, हृदयाघात, ब्रेन स्ट्रोक आदि में आपातकालीन देखभाल की जानकारी देने वाली Satyam टीम के मिशन के बारे में बताया।
कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में Satyam टीम के श्री जगदीश चन्द्र व श्री रवि जोशी ने गुड सैमेरिटन लॉ के बारे में प्रशिक्षकों को जानकारी दी। सड़क दुर्घटना होने पर विभिन्न प्रकार की घायल अवस्था व प्रशिक्षण के तरीकों को PPT के माध्यम से समय संवेदनशीलता, आवश्यक सावधानी, तुरन्त किये जाने वाले उपचार के तरीके छः मॉड्यूल के माध्यम से समझाए।
द्वितीय सत्र में सर्पदंश, सड़क दुर्घटना, फ्रैक्चर, हृदयाघात, ब्रेन स्ट्रोक जैसी परिस्थिति में किये जाने योग्य व प्रचलित मिथकों को स्लाइड्स की सहायता से विस्तार से समझाया। जागरूकता में कमी व लापरवाही के कारण सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा हेतु युवाओं को जागरूक कर रहा है।
सत्यम के अन्तर्गत देश के पांच राज्यों राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश व केरल में 45 स्कूल व 750 कॉलेज के टीचर, 8000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 641 सामुदायिक स्वयंसेवक तैयार किये गए हैं। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करके प्रशिक्षण आपातकालीन स्थितियों में कारगर तरीकों से समाज को जागरूक कर सकते हैं।
प्रथम दिवस की कार्यशाला में कुल तीन सत्र हुए तथा कल इस कार्यशाला के दूसरे दिन प्रशिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जयपुर शहर के विभिन्न महाविद्यालयों से संकाय सदस्य बड़ी संख्या में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का संचालन डॉ. संगीता कुमारी ने किया व धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अजय कुमार जाखड़ ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, स्काउट के रोवर व रेंजर विद्यार्थियों ने कार्यशाला के सफल संचालन में अपनी भूमिका निभाई।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





