जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल.सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा में अर्थशास्त्र विषय की स्नातक तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा-2025, दिनांक 25 मार्च से आयोजित होगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने बताया कि अर्थशास्त्र विषय में विभाग द्वारा लगभग 109 नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संचालित की जा रही है, जिसके लिए महाविद्यालय द्वारा आवश्यक व्यवस्थायें कर ली गई है। विभागाध्यक्ष डाॅ. पी.सी.महोलिया ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थी दिनांक 25 मार्च को अपना परिचय पत्र, प्रवेश पत्र तथा रिकार्ड फाईल आवश्यक रूप से साथ लेकर निर्धारित तिथि को प्रातः 10ः00 बजे आवें। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपने बैच नंबर, प्रायोगिक परीक्षा की दिनांक तथा समय की जानकारी दिनांक 22मार्च को महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में आकर आवश्यक रूप से प्राप्त कर लेवें।किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





