जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय, किशनपोल, जयपुर में आज NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविंद शरण शर्मा जिला समन्वयक द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने इस शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि NSS के द्वारा आयोजित ऐसे शिविर समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी और उन्हें इस शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा अपने हुनर को पहचान कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर ख़ामोश मीणा ने बताया कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पालतू पशु-पक्षियों के प्रति दयाभाव एवं क्रूरता पर व्याख्यान, महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा, इकाई द्वारा गोद लिए गए गाँव में सर्वेक्षण जैसे सामाजिक कार्य एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
प्रथम सत्र की समाप्ति पर एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. अर्चना वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और शिविर के उद्देश्य और कार्यक्रमों की जानकारी दी। शिविर के दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के महत्व पर प्रो.डॉ ममता रोकना ने प्रकाश डाला। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयं सेविकाओं को सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सड़क सुरक्षा और आपातकालीन जीवन रक्षा सेवाओं से संबंधित था, जिसे सहायता संस्था द्वारा प्रदान किया गया।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य स्वयं सेविकाओं को सड़क पर सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना और साथ ही उन्हें जीवन रक्षा में सहायता करने की आवश्यक तकनीकों से परिचित कराना था। प्रशिक्षण में विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने, प्राथमिक चिकित्सा देने और दुर्घटनाओं के दौरान जीवन बचाने के उपायों को बताया गया।
शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने सिखाया कि कैसे सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा सकती है, साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं। स्वयं सेविकाओं ने इस प्रशिक्षण को अत्यधिक गंभीरता से लिया और अपने जीवन में इन महत्वपूर्ण जानकारियों को लागू करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों ने स्वयं सेविकाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और उन्हें अपने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के महत्व को बढ़ावा देने में सहायक साबित होंगे।द्वितीय सत्र की समाप्ति पर डॉ. कनक शर्मा एव डॉ. भुवनेश परिहार ने सभी प्रशिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया । सभी संकाय सदस्यों ने सात दिवसीय विशेष शिविर के शुभारंभ में योगदान दिया ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





