निशा झाझड़िया बनी कलांकित मिस दिवा राजस्थान 2025

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व प्रसिद्ध लेडीज पर्स व गिफ्ट आइटम बनाने वाले कंपनी कलांकित द्वारा कलांकित मिस दिवा राजस्थान 2025 का अपेक्स यूनिवर्सिटी के सहयोग से यूनिवर्सिटी कैंपस में शानदार ढंग से आयोजन हुआ | 

शो के मुख्य सहयोगी जयश्री ज्वैलरी, हेल्थ पार्टनर के रूप में नारायण हॉस्पिटल द्वारा प्रायोजित कलांकित मिस दिवा राजस्थान 2025 में निशा झाझड़िया ने चार राउंड के कड़े मुकाबले में 30 प्रतिभागियों को पछाड़कर "मिस दिवा राजस्थान 2025" का ख़िताब अपने नाम किया |प्रथम रनरअप संयुक्त से रूप लक्ष्मी, आयुषी, द्वितीय रनरअप युक्ति व देवयानी रही | 

निशा झाझड़िया ने ख़िताब जीतने के बाद बताया कि मैं एक छोटे से शहर झुंझुनू से हूं और पिछले 6 साल से जयपुर में रह रही हूं । मेरे पास एक बहुत ही कठिन मानी जाने वाली डिग्री, मास्टर्स ऑफ मैथेमैटिक्स है और वर्तमान में मैं एक बैंक में वित्तीय क्षेत्र में रिस्क एनालिस्ट के रूप में काम कर रही हूं। जब मैं छोटी लड़की थी उसी समय मैंने मॉडल बनने का सपना देखा था। जब भी मैं टीवी पर मॉडल्स या एक्ट्रेसेस को देखती, तो सोचती कि वे इतनी प्यारी कैसे हैं और आज यहां पहुंचने के लिए उन्होंने क्या किया ? उन्होंने कौन से कदम उठाए ? मैं हमेशा उनकी कठिन मेहनत के बारे में सोचती थी। कभी नहीं सोचा था कि मैं भी यह कर पाऊं... कि एक दिन मैं राज्य स्तर की क्राउन होल्डर बनूंगी। मैंने पहली बार इस ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और पहली बार में क्राउन जीतना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है।

निशा झाझड़िया-मिस दिवा राजस्थान 2025

कलांकित के चेयरमैन व शो के मुख्य समन्वयक बसंत जैन बैराठी ने बताया कि ग्रांड फिनाले के मुख्य अतिथि एपेक्स यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार पंकज शर्मा,अशोक अग्रवाल चेयरमैन आरएमसी स्विच गियर, प्रसिद्ध  भामाशाह दानवीर नरेंद्र सेठी,नारायणा हॉस्पिटल के डॉ. बलविंद्र वालिया, रील के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एके जैन, सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज की चेयरमैन निर्मला जैन, लिनेस क्लब आरएम 1 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर स्वग्रही माओ आदि ने दीप प्रज्वलन कर शो का शुभारम्भ किया |

शो के प्रस्तुतकर्ता बसंत जैन व सुरेश प्रधान ने बताया कि कई ऑडिशन के बाद 30 मॉडल्स को फाइनल के लिए चुना  गया था | उनको तीन दिन की ग्रूमिंग की ट्रेनिंग वैष्णवी सुथार द्वारा दी गई | प्रथम राउंड ट्रेडिशनल था | द्वितीय राउंड कॉकटेल ड्रेस, तृतीय राउंड वन गाऊन ,चतुर्थ राउंड डेनिम शॉर्ट व टी शर्ट के साथ रैंप वॉक रहा | इसके साथ ही इन राउंड के जज के बाद भी निर्णायकों ने प्रश्न उत्तर राउंड किया व टॉप 5 मॉडल्स को चुना |

विजेता को मुख्य अतिथि आरएमसी स्विच गियर के चेयरमैन अशोक अग्रवाल, सेठी ज्वैलर्स के नरेंद्र सेठी, दी एंप्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के मुख्य सलाहकार एके जैन, वेल्थ पिरामिड के संजय झवर,नरेंद्र उपाध्याय, रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के सचिव नरेंद्र मित्तल तथा ज्यूरी मेंबर के रूप में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अस्थिमा जैन, मनीषा बेद , प्रसिद्ध फिल्म निर्माता आर्टिस्ट पीयूष सोनी, विजय दुदोरिया रहे | विजेताओं को ताज, सेस ढेरों पुरस्कार अतिथियों  द्वारा  दिए गए | सभी फाइनलिस्ट को सब टाइटल भी दिए गए |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments