जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय कंवर नगर ब्रह्मपुरी जयपुर में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 6E रणनीति के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में व्याख्यान माला आयोजन किया गया।
अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो सुमन भाटिया ने विद्यार्थियों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने और ट्रैफिक नियमों की पालना करने हेतु प्रेरित किया। इस व्याख्यानमाला में राजस्थान पुलिस की यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में बनाई गई एजुकेशन टीम के अशोक यादव, प्रवीण कुमार एवं प्रेम सिंह उपस्थित हुए।
अशोक यादव के द्वारा विद्यार्थियों को जल्दबाजी ना करते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। प्रेम सिंह के द्वारा विभिन्न यातायात साइन बोर्ड एवं मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में सारगर्भित जानकारी साझा की गई। प्रवीण कुमार के द्वारा विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। प्रवीण कुमार ने ऑडियो विजुअल माध्यम का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों के साथ इंटरेक्शन किया।
इस दौरान विद्यार्थियों को मौखिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से यातायात नियमों एवं मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में अपनी जानकारी को परखने का मौका मिला। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार जाखड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों/ NSS स्वयंसेवकों/स्काउट रेंजर व रोवर ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो नीलम शर्मा, प्रो विनोद कुमार बैरवा, डॉ कविता साहनी, डॉ अजीत सिंह चौधरी, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेक कुमार चूलेट, स्काउट रेंजर प्रभारी सुबिता चौधरी, डॉ संतोष शर्मा, नरेन्द्र कुमार शर्मा, सौरभ पंवार उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpeg)
