जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में राजस्थान राज्य महिला नीति के तत्वावधान में छात्राओं हेतु समाज कल्याण विभाग की बालिकाओं हेतु योजनाएं विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर राजेंद्र कुमार ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लें।
समाज कल्याण विभाग के कृष्ण यादव ने छात्राओं को अनुप्रति योजना, निशक्त पेंशन योजना, कन्या भाग्यश्री योजना, अम्बेडकर छात्रवृत्ति योजना इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। राज्य महिला नीति समिति की संयोजक डॉ. माधुरी गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि जानकारी के अभाव में बालिकाएं इनके लाभ से वंचित रह जाती है।
महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. दीपाली जैन ने वक्ता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सह संयोजक डॉ हँसा लुनायच, व कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी भी उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpeg)