राजस्थान परिषद द्वारा हुआ होली गोठ -2025 का शानदार आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बेंगलुरु (संस्कार सृजन) राजस्थान परिषद द्वारा होली गोठ 2025 कार्यक्रम का आयोजन वी-लेगेसी कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें चंग, नृत्य, गायन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी। कार्यक्रम की शुरुआत महिला विंग के मंगलाचरण और गणेश वंदना से हुई। दीप प्रज्वलन परिषद् अध्यक्ष संजय बैद, परामर्शक मंडल एवं प्रायोजकों ने किया।


अध्यक्ष संजय बैद ने कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा करते हुए सभी स्वागत किया । उन्होंने राजस्थान परिषद् द्वारा संस्कृति संवर्धन एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यक्रमों कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए परिषद् द्वारा निकट भविष्य में स्वस्थ समाज की सोच के साथ एक वृहद हेल्थ कैंप करवाए जाने की घोषणा की। 

कार्यक्रम संयोजक राजेश भंसाली ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए होली गोठ टीम द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। परिषद् द्वारा कार्यक्रम के प्रायोजक शायर हीरालाल मालू, उम्मेदसिंह जय पटावरी और हनुमानमल विक्रम श्रीमाल का पारम्परिक राजस्थानी अंदाज़ में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। 

रंगारंग कार्यक्रम से पूर्व सभी ने राष्ट्रगान का संगान किया । रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत रंगरसिया ग्रुप द्वारा चंग धमाल से हुई। राजस्थानी होली गीतों के साथ चंग की थाप ने सभी दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के अगले चरण में राजस्थान के प्रसिद्ध गायक कलाकार दिलबर हुसैन एवं टीम द्वारा राजस्थानी संस्कृति के गीतों एवं नृत्य द्वारा ऐसा समां बांधा कि दर्शक भावविभोर हो गए। 

कार्यक्रम में वीरू नागोरी ने पारंपरिक भवाई नृत्य सहित नृत्य प्रस्तुतियां दी जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही इन प्रस्तुतियों ने ना केवल दर्शकों को लुभाया अपितु उन्हें भी थिरकने पर भी मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में समयबद्ध उपस्थिति दर्ज करवाने वाले सदस्यों के लिए लक्की ड्रा का आयोजन किया गया जिसमे 10 विजेताओं को उपहार भेंट किए गए । 

कार्यक्रम के शानदार आयोजन में सांस्कृतिक कमिटी चेयरमैन राकेश छाजेड़ और होली गोठ संयोजक राजेश भंसाली के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं का अथक श्रम नियोजित हुआ। होली गोठ के इस कार्यक्रम में परिषद् पूर्वाध्यक्ष, परामर्शक मंडल, कार्यसमिति सदस्यों सहित लगभग 5 घंटे के इस रंगारंग कार्यक्रम में राजस्थान के थली प्रांत के 2000 से अधिक लोगों की सहभागिता रही ।

कार्यक्रम का सफल संचालन लेडीज विंग संयोजिका रुचिका पटावरी ने किया। आभार ज्ञापन परिषद् मंत्री रजत बैद ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments