जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
शाहपुरा (संस्कार सृजन) कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने विधानसभा में कटौती प्रस्ताव के माध्यम से प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा की अनुदान मांगों पर चर्चा की। विधायक यादव ने कहा कि मेरे द्वारा विधानसभा के द्वितीय सत्र में प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों के संबंध में पूछे गये प्रश्न के जवाब में बेहद चिंताजनक आकडें सामने आये हैं। जिसके अनुसार प्रदेश में लगभग 28 प्रतिशत शिक्षकों के पद रिक्त है।
प्रदेश में इतनी बडी संख्या में रिक्त पदों के बावजूद सरकार द्वारा द्वितीय श्रेणी व प्रथम श्रेणी के नाममात्र 4331 पदों पर भर्ती निकालाई गयी है, जो रिक्त पदों का का मात्र 5 प्रतिशत है। शेष 95 प्रतिशत पद खाली रहने से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय हुआ है।
प्रदेश के इस निर्णय से पहला बड़ा अन्याय सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ हुआ है, जिन्हें शिक्षकों के अभाव में गुणवतापूर्ण शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा तथा मजबूरी में निजी स्कूलों का रुख अपनाने के लिए विवश होना पडेगा, जो की उनके लिए आर्थिक रूप से बड़ा कठिन कार्य है। दूसरा बडा अन्याय प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ है।
विधायक ने कहा कि देश के महान संत श्री श्री 1008 श्री नारायण दास जी महाराज जिनकी निष्ठा और तपस्या की बदौलत 1977 में राजकीय महाविद्यालय चिमनपुरा की स्थापना हुई। यह भूमि पदमश्री नारायण दास जी महाराज की तपोस्थली है। सरकार महाराज श्री की तपोस्थली चिमनपुरा में कृषि महाविधालय के लिए आवंटित 100 बीघा जमीन पर पृथक से कृषि महाविधालय की स्थापना करे तथा इसे कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के संघटक महाविद्यालय के रूप में विकसित करे और चिमनपुरा के कृषि संकाय के फार्महाउस में कृषि अनुसंधान और कृषि विज्ञान केन्द्र जैसी सुविधाएं स्थापित करे।
विधायक यादव ने कहा कि शाहपुरा उपखण्ड में दो एडीजे कोर्ट, एक एसीजेएम कोर्ट तथा एक एमजेएम कोर्ट संचालित है। क्षेत्र के बहुत सारें विद्यार्थीयों कानून की पढाई करनें के लिए जिले में एक भी विधि महाविद्यालय नही होने के कारण जिले से बाहर जाना पडता है,इसलिए शाहपुरा में उपखण्ड स्तर पर विधि महाविद्यालय की स्थापना की जावे।
क्षेत्र के राडावास महाविधालय में यूजी स्तर पर विज्ञान संकाय नही होने के कारण क्षेत्रों के विधार्थियों को विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए जयपुर अथवा चिमनपुरा ही एक मात्र विकल्प बचता है तथा सीटों के अभाव में विद्यार्थियों को नॉनकोलेज पढाई करनी पढती है। इसलिए सरकार राजकीय महाविद्यालय राडावास में यूजी स्तर पर विज्ञान संकाय सृजित करे तथा साथ ही यूजी स्तर पर इतिहास संकाय भी सृजित करे।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के मनोहरपुर व खेजरोली में सह-शिक्षा का महाविद्यालय नही होने के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में पढाई के लिए लगभग 30 से 35 किलोमीटर दूर जाना पडता है इसलिए सरकार मनोहरपुर व खेजरोली में नवीन सह-शिक्षा महाविद्यालय की स्थापना करे ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढाई के लिए बेहतर अवसर प्राप्त हो।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना तथा देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एंव प्रोत्साहन योजना के तहत छात्राओं को मिलने वाली स्कूटीयों के विरतण में फिसड्डी साबित हो रही है। सरकार की नाकामी की वजह से 385 करोड रूपयें की स्कूटीयों का कबाड हो गया है अगर समय से वितरण किया जाता है, तो हमारी बेटियों के लिए आवागमन भी सुलभ होता है।
सरकार द्वारा संचालित कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 6 कैटेगरी की छात्राओं को स्कूटियों का वितरण किया जाता है। परन्तु इसमें ओबीसी वर्ग की छात्राओं के लिए पृथक से कैटेगरी निर्धारित नही है। इसलिए सरकार इस योजना में ओबीसी वर्ग की छात्राओं के लिए भी पृथक से कैटेगरी निर्धारित करे साथ ही कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना तथा देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एंव प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने स्कूटीयों की संख्या भी दुगनी करे।
साथ ही क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनारावाली खेजरोली, कुमावतों की ढाणी राडावास, ढाणी रेडान पीपलोद, ढाणी खुडालिया की खोरी तथा भतृहरि मोड बिलांदरपुर को उच्च प्राथमिक विधालय में कमोन्नत किया जावे जिससे बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के अवसरों में बढोतरी में हो।
मेरे क्षेत्र के ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लोबडावास, गोनाकासर व शक्तपुरा को उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमोन्नत किया जावे जिससें ग्रामीण अंचल के बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के लिए दूर-दराज नही जाने पड़े। साथ ही क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनारावाली खेजरोली, कुमावतों की ढाणी राडावास, ढाणी रेडान पीपलोद, ढाणी खुडालिया की खोरी तथा भतृहरि मोड बिलांदरपुर को उच्च प्राथमिक विद्यालय में कमोन्नत किया जावे जिससे बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के अवसरों में बढोतरी हो। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लोबडावास, गोनाकासर व शक्तपुरा को उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमोन्नत किया जावे जिससें ग्रामीण अंचल के बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के लिए दूर-दराज नही जाना पड़े।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





