जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर संस्कार सृजन) उदयपुर के स्वर्ण शिल्पकार 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इक़बाल सक्का ने रमजान के मुबारक मौके पर विश्व की सबसे छोटी सोने चांदी की किताब बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है |
डॉक्टर इक़बाल सक्का ने सोने चांदी की किताब में अरबी में अल्लाह लिखा है | संस्कृत में ओम लिखा हुआ है, सिख धर्म का खंडा बनाया, साथ में ईसाई धर्म का सलीब क्रॉस भी बनाकर भारत की एकता की बात कही है |डॉक्टर सक्का ने समस्त विश्व को विश्व शांति का संदेश देने वाली इस सोने चांदी की किताब में 64 पृष्ठ हैं | 6 गुना 4 मिली मीटर की इस किताब में अल्लाह, ओम, खंडा व सलीब क्रॉस को लेंस की सहायता से ही देखा व पढा जा सकता है | सोने चांदी की विश्व की सबसे छोटी सोने चांदी की किताब का वजन मात्र 500 मिलीग्राम है | सोने चांदी की इस किताब के हर-एक पन्ने को सुई की नोक से खोलकर पढ़ा जा सकता है | इसको बनाने में 15 दिन का समय लगा है ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpeg)