जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) प्रारंभिक शिक्षा विभाग की प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (आठवीं बोर्ड परिक्षा) आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, लेकिन इसी बीच आठवीं बोर्ड के जारी प्रवेश पत्रों में शिक्षा विभाग की बड़ी चूक सामने आई है |
प्रवेश पत्र को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि 2 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होने वाली तृतीय भाषा की परीक्षा का अंग्रेजी में वार वेन्सडे की जगह ट्यूसडे लिखा हुआ है | अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि इतने स्तरों पर जांच होने के बाद भी यह चूक कैसे हो गई ?
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





